google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जर्जर शासकीय भवनों के पुनर्विकास के लिए मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक 18 फरवरी को

रायपुर cg24 आजतक

प्रदेश के जिला मुख्यालयों और प्रमुख शहरों में निर्मित जर्जर शासकीय भवनों के पुनर्विकास के संबंध में मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक 18 फरवरी गुरूवार को होगी। यह बैठक गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में उनके रायपुर सिविल लाईन स्थित आवास कार्यालय में दोपहर 12.30 बजे होगी। बैठक में आवस एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया उपस्थित रहेंगे।

    बैठक में प्रदेश में विभिन्न विभागों, निगम, मण्डल, बोर्ड एवं कम्पनी के अधीन स्वामित्व की अनुपयोगी शासकीय भूमि का व्यवस्थित विकास एवं सदुपयोग के संबंध में भी चर्चा होगी। इस चर्चा में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत भी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *