google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चिखलाकसा नगर पंचायत में शामिल ग्राम कारूटोला,कुंजामटोला,भोयरटोला अब निकाय क्षेत्र से अलग किये गए,छत्तीसगढ़ राजपत्र में इसका प्रकाशन भी हो गया,तीनों ग्रामों में खुशी

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े, ग्रामीण अध्यक्ष चन्दन ग्वाल की और ग्रामीणों के मांग पर श्रीमती अनिला भेड़िया के प्रयास से नगर पंचायत से अलग हुआ कारूटोला, कुंजमटोला, भोयरटोला ग्रामीणों में हर्ष का माहौल।

डौण्डी cg24 आजतक

चिखलाकसा नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल किए गए ग्राम कुंजामटोला,भोयरटोला, कारूटोला को आज नगर पंचायत से अलग कर दिया गया और बकायदा इसका छत्तीसगढ़ के राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया गया है। 12 फरवरी को निकले आदेश में नगरीय प्रशासन विभाग के उप सचिव एच आर दुबे के हस्ताक्षर से यह जारी किया गया है।

चिखलाकसा नगर पंचायत के गठन करने के समय सीमा क्षेत्र के इन तीनो ग्रामो को शामिल कर नगर पंचायत का गठन किया गया था जिस पर प्रारम्भ समय से ही इन ग्रामो के ग्रामवासी विरोध कर रहे थे लेकिन राजपत्र में प्रकाशन का हवाला देकर प्रशासन ने इनकी बातो को पूर्व में अनसुना कर दिया था लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर लगातार अडिग थे व निकाय क्षेत्र से अलग करने की मांग कर रहे थे।

नराजगी इतनी ज्यादा थी कि निकाय के चुनावों में तीनों ग्रामों के ग्रामवासी वार्ड चुनावो में प्रत्याशी तो खड़ा करते थे व जीत मिलने के साथ साथ उन लोग इस्तीफा भी दे देते थे। यह क्रम लगातार जारी था जिससे चुनावी प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े होते रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *