google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ सरकार का बजट निराशाजनक:- भाजपा बालोद नगर व जिला के साथ 30 महीनों से भूपेश सरकार कर रही विश्वासघात :- भाजपा शहर मंडल

भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को पीछे ले जाने वाला है बजट देखकर लगता है कि वह बघेल जी जन घोषणा पत्र के वादों को भूल गए पिछले 20 साल के इतिहास में यह बजट सबसे छोटा व विकास की गति को अवरूद्ध करने वाला है ।
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि इस बजट ने बालोद को छला है बालोद की जनता को इस बजट से काफी आशा थी मगर इस बजट से कोई वर्ग खुश नहीं, स्वास्थ्य हो,शिक्षा हो युवा हो महिला हो बुजुर्गों हो चाहे किसान सब अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है।
भाजपा नेता कमलेश सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को मूलभूत सुविधाएं भी मिलने में अब असुविधा हो रही है यह सरकार लगातार कर्ज में डूबती जा रही है चाहे जल हो चाहे सफाई हो सड़क हो चाहे नाली हो ऐसी मूलभूत सुविधाएं भी अब जनता से कोसों दूर होते जा रही है बालोद में जल आवर्धन योजना आज तक धरातल पर नहीं उतरी है, इस जल आवर्धन योजना की घोषणा डॉ रमन सिंह की सरकार ने की थी
भाजपा नेता कमल पनपालिया ने कहा कि इस बजट में ना बोनस की बात है न बेरोजगारी भत्ते के बात है न हीं विकास कार्यों की बात यह बजट छत्तीसगढ़ को पीछे धकेलने वाला है ।
भाजपा नेता समीर खान ने कहा कि लोक लुभावने वादे कर के आई ये छत्तीसगढ़ सरकार इस राज्य को वापस बीमारू राज्य की ओर धकेल रही है क्या इस तरीके से यह गढ़ पाएंगे नया छत्तीसगढ़, बालोद में अनेक संभावनाएं थी मगर इन 3 सालों में लगातार बालोद के साथ भूपेश बघेल विश्वासघात कर रहे है ।
भाजपा नेता सुनीता मनहर ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने सरकार पर विश्वास जताया था मगर यह सरकार महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार को बढ़ावा दे रही है शराबबंदी पर इसने सभी महिलाओं को ठगा है इस सरकार में महिलाओं पर उत्पीड़न बढ़ा है, अपराधियों के हौसले इस सरकार पर बुलंद है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *