google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर से बैठक के बाद दल्ली राजहरा के सर्वदलीय मंच ने कल चक्का जाम स्थगित किया,कलेक्टर ने बैठक में दी जानकारी किया संतुष्ठ

Cg24 आजतक

कलेक्टर के साथ केंद्रीय विद्यालय के संबंध में बैठक रखी गई थी जिसमें कलेक्टर ने बताया कि पूर्व में प्रस्तावित दल्लीराजहरा के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने जो भी दस्तावेज मांगे थे वो पूरी कार्यवाही कर दी गई हैं वही जिले के लिए अन्य किसी भी जगह का कोई प्रस्ताव नही आया है एवं ना ही हमने भेजा है हमने दल्लीराजहरा के लिए सकारात्मक रिपोर्ट प्रमुख सचिव एवं केंद्रीय संगठन के क्षेत्रिय कार्यालय भेज दी है जिसकी कॉपी भी प्रदान की गई हैं कलेक्टर के द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिनिधि मंडल को संतुष्ट किया गया है इसलिए कल के चक्का जाम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है एवं सुबह 10 बजे ब्राह्मण समाज भवन में बैठक रखी गई हैं जिसमें आज की चर्चा की विस्तृत प्रदान किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *