
छत्तीसगढ़ पुलिस
सोशल मीडिया पर पुलिस मुख्यालय का कथित पत्र पुमु/डीजीपी/पीए/20/जी/2021 दिनांक 20/02/2021 शेयर किया जा रहा है, जिसमें चयन प्रक्रिया को 15 मई तक स्थगित करने की बात लिखी गयी है।
पुलिस मुख्यालय यह स्पष्ट करता है कि यह पत्र फ़र्ज़ी है। ऐसा कोई पत्र पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर को इस फ़र्ज़ी पत्र की जांच करने और इसे जारी करने वाले के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904