रायपुर cg24 आजतक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 8 मार्च को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन और अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे विधानसभा से प्रस्थान कर 1.20 बजे बूढ़ा तालाब के पास स्थित श्री बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वे राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात बघेल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जाएंगे और वहां दोपहर 3 बजे से अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 7 बजे पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट बाजार जाएंगे तथा वहां छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के समापन समारोह में शामिल होंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904