google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

12 मार्च के विधानसभा घेराव में शामिल होंगे फेडरेशन के हजारों सहायक शिक्षक

cg24 आजतक

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष-शंकर साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राजनांदगांव जिले के सभी 09 विकासखण्ड के फेडरेशन से जुड़े हजारों सहायक शिक्षक एल. बी. संवर्ग के साथी 12 मार्च 2021 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में अपने 01 सूत्रीय प्रमुख मांग- वेतन विसंगति दूर करने को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन व विधानसभा घेराव में शामिल रहेंगे। आंदोलन की विधिवत सूचना जिला कलेक्टर व जिला शिक्षाधिकारी-राजनांदगांव को प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिया गया है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष- शंकर साहू व राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष-रोशन साहू ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश का हर सहायक शिक्षक वेतन विसंगति की पीड़ा को झेल रहा है । साहू ने कहा कि हमे अब अपने अधिकार को पाने के लिए जागना होगा 12 मार्च को अपने हक व अधिकार की आवाज बुलंद करने के लिए राजधानी आना ही होगा।

बैठक को सम्बोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजक-मंजू देवांगन व जिला प्रवक्ता-मिलन साहू,जिला उपाध्यक्ष- अनुपमा सोनी ने कहा कि सहायक शिक्षको के द्वारा सहायक शिक्षको के अधिकार के लिए बनाया गया संघ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन है, वर्तमान में यही एकमात्र संघ है। जो सहायक शिक्षको के अधिकार की लड़ाई पूरी ईमानदारी और जवाबदारी के साथ लड़ रहा है,ऐसे में हर सहायक शिक्षक साथियो का फर्ज बनता है कि वे इस मंच में आकर अपने अधिकार की आवाज बुलंद करें।

फेडरेशन की जिला स्तरीय ज्ञापन व बैठक में मौजूद समस्त सहायक शिक्षक साथियो ने 12 मार्च 2021को विधान सभा घेराव में उपस्थित होने की सहमति भी प्रदान की,इस दौरान प्रमुख रूप से राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू, जिला संयोजक- मंजू देवांगन, जिला प्रवक्ता- मिलन साहू, जिला उपाध्यक्ष- अनुपमा सोनी, राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष- रोशन साहू, ब्लॉक सह- सचिव खिलावन सिंह ठाकुर, वर्षा वारके, स्वाति जैन, सुनील सुषमाकर, भोज टंडन, चित्रलेखा साहू, दुलार सिंह साहू, व पूरन कोठारी प्रमुख रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *