google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रेम प्रसंग के चलते 27 वर्षीय युवक पर धारा 363 की कार्यवाही रनचिरई थाना में चल रहा था आज सुबह 9: बजे आरोपी हरिश्चंद्र ने बाथरूम में रखे पुराना ब्लेड से अपना गला और हाथ का नस काट डाला

गुंडरदेही cg24 आजतक

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर रनचिरई थाना में पुलिस कस्टडी में 27 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या की कोशिश। रनचिरई थाना के भीतर बाथरूम में खिड़की में रखे ब्लैड को खुद के दोनो हाँथ और गले में किया वार। घटना के बाद थाना में मौजूद पुलिस टीम ने युवक को बेहोशी की हालत में गुण्डरदेही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्त पुलिस ने युवक को नाबालिक युवती को अपहरण के मामले में किया था गिरफ्तार।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

पूरी घटना जिले के रनचिराई थाना की है।27 वर्षीय युवक ग्राम सतमरा का है रहने वाला। दरअसल युवक हरिचन्द साहू 10 फरवरी को एक नाबालिक लड़की की भगाकर अपने साथ अन्य राज्य उत्तरप्रदेश लेकर गया था।युवक ने लड़की से शादी भी रचाई हैं। नाबालिक लड़की के परिजनों ने रनचिरई थाना में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले के लालगंज से युवक और नाबालिक लडक़ी की ढूंढ कर लाई थी।

रविवार की देर रात ग्राम सतमरा निवासी हरिचन्द साहू को रनचिरई पुलिस ने धारा-363 के तहत हिरासत में लिया हुआ था। वही नाबालिक लड़की को जिला स्तिथ सखी वन स्टॉप सेंटर भेजा गया हैं। रात भर हिरासत में रहने के बाद आज की सुबह लगभग 9 बजे युवक ने डर की वजह से आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाया। अभी युवक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी हैं।

अब रनचिरई पुलिस पर सवाल उठता है कि आरोपी हरिश्चंद्र पुलिस की कस्टडी में था तो आखिर उस बाथरूम में ब्लड क्यों रखा गया था आखिर रन चिरई पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है अब देखना होगा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी पर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई आखिर उस आरोपी को आत्महत्या करने जैसे कदम क्यों उठाना पड़ा क्या उन्हें पुलिस की डर था या उस नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने कि डर था फिलहाल समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस थाना रन चिरई की जिम्मेदार प्रभारी मेश्राम से मोबाइल नंबर मांगा गया था उन्होंने मोबाइल नंबर नहीं दिया नहीं बात करने को कोई तैयार हुआ बाद में जानकारी लेने की बात टाल दिया गया फिलहाल मामला पुलिस की विवेचना में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *