cg24 आजतक
गुरुर – शासकीय महाविद्यालय गुरुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 08 मार्च 2021 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिचर्चा , संगोष्ठी का आयोजन किया गया । ऑनलाईन संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. एल. एस. गजपाल विभाग अध्यक्ष समाजशास्त्र अध्ययन शाला पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने अपने व्याख्यान में कहा कि महिलाओं को अपने विश्वास को जाग्रत करना होगा । समाज की कुरीतियों को दूर कर समाज में अपना अलग पहचान बनाना होगा । महिलाओं को अपनी शक्ति का पूरा उपयोग कर समाज में समता स्थापित करना होगा ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती टीकेेश्वरी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत गुरुर ने कहा कि महिला और पुरुष का समाज में समान महत्व है। हमें दोनों को समान महत्व देना होगा, महिलाओं को ऊपर उठाने के लिए उन्हें अवसर देना होगा तभी समाज में समता स्थापित हो सकता है । प्राचार्य डॉ. जे. एल. बघेल ने कहा कि समाज के निर्माण में महिला – पुरुष दोनों का महत्व है। दोनों के सहयोग से ही परिवार और समाज आगे बढ़ता है । कई महतत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं जिम्मेदारी पूर्ण कार्य की हैं और कर रहीं हैं । हमें महिलाओं का हर जगह सम्मान करना चाहिए ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. एल. हिरवानी, डॉ. वाय. के. धुर्वे, प्रो. एस. जोशी, प्रो. डाली ठाकुर, प्रो. गायत्री साहू, प्रो. रेणु पाटले, प्रो. विधा साहू, प्रो. खुशबू साहू, प्रो. हरिशंकर दीवान, प्रो. प्रेमचंद साहू, प्रो. पंकज साहू, विनोद साहू, उमेश साहू, रासेयो के स्वयं सेवक तथा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं का विशेष सहयोग रहा ।कार्यक्रम का संचालन रासेयो प्रभारी प्रो. के. एल. रावटे ने किया ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904