google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर तथा ग्रामीण अंचल में महाशिवरात्रि पर्व बडे ही धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ

Cg24 आजतक

डौंडी लोहारा — नगर तथा ग्रामीण अंचल में महाशिवरात्रि पर्व बडे ही धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ । नगर के प्राचीन नालेश्वर शिव मंदिर , माँ काली मंदिर स्थित शिवालय तथा माँ शीतला मंदिर स्थित शिवालय सहित नगर तथा ग्रामीण अंचल के सभी शिवालयों में शिव भक्तों को भीड़ प्रातः काल से लगी रही। नगर के वार्ड नंबर 6 में स्थित माँ शीतला मंदिर के शिवालय में पार्षद माया जयेश ठाकुर के परिवार के द्वारा जलाभिषेक तथा हवन -पूजन किया गया ।इस अबसर पर वार्ड क्रमांक 6 के वार्डवासीगण सहित नगरवासिगण उपस्थित रहे ।पंडित आदित्य दुबे द्वारा शिव पूजन सम्पन्न किया गया।इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती पदमा देवी ,अरुणा मिश्रा, करुणा गुप्ता, सुश्री आरती संचेती , आयुषी ठाकुर ,
अर्चिता मिश्रा, स्नेहा जैन ,मोतिन बाई पांडेय , ग्वालिन सेन ,कुंती सेन ,शान्ति सेन ,संतरी पटेल ,दुर्गा यादव ,गुड्डी दुबे सहित मोती संचेती ,दीपचंद भन्साली ,जयेश ठाकुर ,प्रेम पटेल ,महेश दुबे , संतोष यादव ,श्री सिन्हा ,उत्तम गुप्ता, सुखीत यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिरों को बड़ी अच्छी तरह से सजाया जाता है। भक्तगण सारा दिन निराहार रहकर व्रत उपवास किया जाता है। अपनी सुविधा अनुसार प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त से ही में वे फल,बेल पत्र , दूध आदि लेकर शिव मंदिरों में जाते है। वहां दूध-मिश्रीत शुद्ध जल से शिवलिंग को स्नान कराते है। तत्पश्चात शिवलिंग पर फल, पुष्प व बेर तथा दूध भेंट स्वरुप चढ़ाया करते है। ऐसा करना बड़ा ही पुण्यदायक माना जाता है। इसके साथ ही भगवान शिव के वाहन नन्दी की भी इस रात बड़ी पूजा व सेवा की जाती है। महाशिवरात्रि के दिन गंगा-स्नान का भी विशेष महत्व है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव ने गंगा के तेज प्रवाह को अपनी जटाओं में धारण करके इस मृत्युलोक के उद्धार के लिए धीरे-धीरे धरती पर छोड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *