Cg24 आजतक
देवरीबगला / राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर डौडीलोहारा विकासखंड की 574 मितानिन नर्मदाधाम सुरसुली में 25 वाॅ चरण का प्रशिक्षण ले रही है। ब्लॉक समन्वयक चंद्रप्रभा सुधाकर ने बताया कि स्वास्थ्य के गोठ एवं मानसिक स्वास्थ्य पर मितानीनों को सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मितानिन प्रशिक्षक ललिता यादव ने प्रशिक्षण में बताया कि निमोनिया, नवजात में खतरे का लक्षण, विशेष नवजात देखभाल इकाई, किशोरी स्वास्थ्य एवं महावारी स्वच्छता, गर्भवती में खतरे का लक्षण, महिलाओं की खास समस्याएं, पीलिया, मिर्गी, उक्त रक्तचाप, शुगर, सिकलसेल एनीमिया, तथा खाद्य सुरक्षा योजनाओं पर मितानीन ने समझ बनाई। इन्हें वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से भी समझाया गया। मितानिन प्रशिक्षक केशव शर्मा ने छठवें दिन प्रशिक्षण में बताया कि व्यक्ति मानसिक या दिमागी बीमारी से पीड़ित होने पर उनसे अच्छे व्यवहार की जरूरत होती है। मानसिक बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं करना चाहिए।इसका डॉक्टरी इलाज संभव है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारण, बीमारी के लक्षण, सामान्य मानसिक समस्या, चिंता के लक्षण, चिंता व अवसाद में अंतर, गंभीर मानसिक बीमारियां तथा समुदाय में मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में मितानिन की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। नर्मदाधाम में मितानिन प्रशिक्षक ऐश्वर्यामति तिवारी, नीरा बढेद्र, सरोज मेश्राम, सुशीला साहू, प्रमिला ठाकुर, अनकालू कोसमा, मदन कृपाल, परवीन बेगम ने प्रशिक्षण दिया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904