google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ठेका लिया करोड़ो का पर निर्माणाधीन सड़क पर उड़ रहे धूल पर पानी डालने ड्राइवर नही प्रधानमंत्री सड़क योजना से कुसुम पण्डेल सिघंनवाही मार्ग से आमजन बेहाल

सड़क निर्माण के चलते इसी प्रकार से लगातार धूल उडता रहा तो इससे ग्रामीणों को सांस की व अस्थमा जैसे बीमारियों से जूझना पड़ सकता है।

Cg24 आजतक

कुसुमकसा से पाण्डेल सिघनवाही लम्बाई 15.923 किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दुर्ग के जाने माने ठेकेदार मेसर्स बाफना कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जा रहा है। लेकिन आमजन के स्वास्थ्य से इस ठेकेदार को निर्माण के दौरान कोई लेना देना नही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है। वही कार्य एजेंसी विभाग के चाहे बड़े अधिकारी हो या सम्बन्धित कार्य देख रहे इंजीनियर न तो जनप्रतिनिधियों की सुन रहे न ग्रामीणों की विकास के काम हो रहे यह अच्छी बात है। लेकिन गांव के अंदर निर्माणाधीन सड़क के ऊपर गिट्टी व मुरुम के ऊपर लगातार बड़ी गाड़ियों के आवाजाही से उड़ रहे धूल से ग्रामीण व आसपास के लोग काफी परेशान हो रहे वही धूल से स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन ठेकेदार न तो सड़क पर धूल न उड़े इसके लिए पानी का छिड़काव कर रहा है। न ही कोई उपाय

सरपंच शिवराम सिन्द्रामे का कहना है। कि सड़क से लगातार बड़ी गाड़ियों की आवाजाही से बहुत धूल उड़ रहा है। इसके लिए ठेकेदार से सड़क पर पानी डालने को कहा गया लेकिन उनका कहना है। कि हमारे पास गाड़ी है। पर ड्राइवर नही करोड़ो का ठेका लेने वाले इस प्रकार की बाते कह रहे है। जो सही नही में इस पर और बात करता हूं।

कुसुमकसा के योगेंद्र सिन्हा का कहना है। कि उड़ रहे धूल से निजात दिलाने के लिए ठेकेदार व अधिकारियों से कहा गया लेकिन कोई सुनने को तैयार नही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *