परीक्षा 29 अप्रैल को सबेरे 9 बजे से
रायपुर आजतक न्यूज़
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा छत्तीसगढ़ मंडी समिति में 168 मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें मंडी निरीक्षक के 22 एवं उप निरीक्षक के 146 पद शामिल हैं। स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की वेबसाइट www.vyapam.cgstate.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2021 को रात्रि 11.59 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन में त्रुटि सुधार 5 से 9 अप्रैल तक किया जा सकता है। 19 अप्रैल को व्यापम की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। इन पदों के लिए परीक्षा 29 अप्रैल 2021 को 8 जिला मुख्यालयों, अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायपुर, रायगढ़, कांकेर एवं दंतेवाड़ा में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गई है। व्यापम की वेबसाइट में 18 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904