google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ द्वारा बैठक आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आंदोलन करने पर अडिग

सहायक आयुक्त के द्वारा वेतनमान दिए जाने में किया जा रहा है टालमटोल मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना की जा रही है।

आज दिनांक 21 मार्च 2021 छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी जिला शाखा बालोद की आम सभा का आयोजन गंगा मैया प्रांगण झलमला में आयोजित किया गया जिसमें प्रांतीय पदाधिकारी महामंत्री एस पी सिंह जिला शाखा अध्यक्ष धन्नू लाल सिन्हा एवं समस्त विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे
बैठक में निम्नानुसार प्रस्ताव पारित किया गया:-

  1. आदिवासी विभाग बालोद में कार्यरत सीधी भर्ती सन 2014 आकस्मिक निधि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विभाग द्वारा नियमित वेतनमान दिए जाने के संबंध में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बालोद को संघ के द्वारा दिनांक 1 अप्रैल 2021 से आंदोलन किए जाने की सूचना दी गई है समस्त कर्मचारियों द्वारा आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के द्वारा भी आंदोलन का समर्थन किया गया

संघ द्वारा निर्णय लिया गया कि इस संबंध में समस्त कर्मचारी प्रतिनिधि मंत्री अनिला भेड़िया एवं विभागीय मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को ज्ञापन सौंपेंगे एवं कर्मचारी विरोधी अधिकारी को हटाने की मांग करेंगे
इस संबंध में आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित विभाग नवा रायपुर को भी ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया है तथा सहायक आयुक्त बालोद के द्वारा मांगे पूरी नहीं किए जाने पर आयुक्त कार्यालय रायपुर राजधानी में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *