google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ में बंद होंगे स्कूल-कॉलेज-आंगनबाड़ी, ऑनलाइन परीक्षा-क्लासेस पर विचार, होली के लिए बनाई जाएगी अलग गाइडलाइन

सीएम हाउस में सीएम भूपेश ने की कोरोना पर समीक्षा बैठक, मुख्य सचिव को दिए कई निर्देश

कोरोना संक्रमण की रोकथाम और समीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जारी उच्च स्तरीय बैठक खत्म हो गई है, CM हाउस में हुई इस बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर कुछ अहम निर्णय लिए गए हैं। जिसकी जानकारी देते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि ​छत्तीसगढ़ में फिलहाल स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे, आंगनबाड़ी भी नहीं खोली जाएंगी, आवश्कता हुई तो ऑनलाइन क्लासेस लगाई जाएंगी। आज मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कोरोना को लेकर समीक्षा किया गया, समीक्षा के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है कि आंगनबाड़ी, स्कूल-कॉलेज बंद होंगे, आवश्यक परीक्षाएं ऑनलाइन होगी। होली के लिए अलग से गाइडलाइन बनाई जाएगी।

मंत्रि-परिषद की इस उच्च स्तरीय बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े। वहीं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री मती अनिला भेड़िया और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल मुख्यमंत्री निवास में बैठक में शामिल हुए। विधायकद्वय शिशुपाल शोरी और सु शकुन्तला साहू भी बैठक में मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *