google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपा नेताओं ने घायल जवानों से की मुलाकात,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की नक्सलियों की निंदा, तो बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार को इसके लिए जिम्मेदार बताया

नारायणपुर में कल हुए नक्सली हमले में घायल जवानों को उपचार के लिए रायपुर लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायल जवानों से मंगलवार को भाजपा नेताओं ने मुलकात कर उनका हाल जाना। जवानों से मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजिल अर्पित की साथ ही घायल जवानों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। उन्होंने नक्सली घटना की निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ वार्ता की बात कर रहे, दूसरी ओर कायराना हरकत करते हैं। भाजपा सरकार के दौरान जो कसावट थी, उसमें आज कमी दिखाई दे रही। वहीं, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार नक्सलियों से लड़ने में असफल साबित हो रही है। हमारे जवान शहीद हो रहे हैं और सरकार वार्ता की बात कर रही है। कांग्रेस सरकार के दौरान नक्सलवाद फिर से बढ़ा है, रोड ओपनिंग पार्टी चलनी चाहिए थी लेकिन वह नहीं चली। चेकिंग नहीं हुई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। इसमें पूर्ण रूप से सरकार की लापरवाही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *