
दल्ली राजहरा:-भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रदेश में कोरोना वायरस से बढ़ते हुए संक्रमण एवं मरीजों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि से बचाव का पालन करने की अपील करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े के नेतृत्व में वरिष्ठ जनों सहित 45 से 60 वर्ष उम्र के लोगों में टीकाकरण अभियान के प्रति जनजागरण करने के साथ मास्क एवं पाम्पलेट का वितरण किया गया।
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य भाजपा नेता अनिल खोबरागड़े ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में निर्मित पूर्ण स्वदेशी कोवैक्शीन का टीका लगवाकर देश के वैज्ञानिकों का सम्मान बढ़ाते हुए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है, छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने स्वयं टीका लगवा कर प्रदेश की जनता को टीकाकरण अभियान में शामिल होने हेतु प्रेरित किया है।
अनुसूचित जाति मोर्चा समस्त नागरिकों से अपील करता है कि वे स्वयं करोना का टीका लगवाकर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण अभियान में शामिल होने हेतु प्रेरित करें एवं कोरोना वायरस से बचाव के नियमों का पालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस महा अभियान का हिस्सा बने ।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904