google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राजस्व विभाग व पुलिस टीम की बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर बिना मास्क वालो पर सख्ती रोज कर रहे कार्यवाही,वही कुछ लोगो ने कहा सरकारी कर्मचारी खुद कर रहे अवहेलना

बढ़ते कोरोना मामलों पर राजस्व व पुलिस की टीम लगातार असावधानी बरतने वालो पर चलानी कार्यवाही कर रही है।

डौण्डी लोहारा :- कोरोना के जिले के अंदर भी बढ़ते मामलों व सामने आ रहे केस को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी शहरों नगरों सहित बड़े ग्रामो व मुख्य मार्गो में हाट बाजारों में आमजन में जागरूकता लाने व नियमो की अनदेखी न हो इसको लेकर लगातार राजस्व व पुलिस की टीम को चौक चौराहों पर तैनात कर बिना मास्क लगाने वालों पर चालानी कार्यवाही भी कर रही है। डौण्डी लोहारा नगर में तहसीलदार आर आर दुबे व नायाब तहसीलदार राजश्री पांडेय भी इस कार्य मे कार्यवाही कर रहे है। रोज टीम के द्वारा 18 से 20 लोगो पर नियमो की अनदेखी के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। व लोगो को मास्क लगाने प्रेरित किया जा रहा है। सावधानी रखने की समझाइश दिया जा रहा है।

कार्यवाही के तरीकों पर भी कुछ लोगो ने आज सवाल उठाए व नियमो की अनदेखी करने का आरोप खुद सरकारी कर्मचारियों पर भी लगाया कि इस मामले में वो स्वयं लापरवाही बरत रहे है। आज दल्ली राजहरा के कुछ लोगो ने इस कार्यवाही के तरीकों व व्यवहार पर आपत्ति भी की की इतनी कड़ाई ठीक नही लोगो को समझाइस व संदेश के माध्यम से भी जागरूक किया जा सकता है। जो नही किया जा रहा सरकारी नुमाइंदे कड़ाई तो बरत रहे पर उनका ध्यान विभागीय कार्यालयों व स्वयं जिम्मेदार कर्मचारियों पर नही जा रहा है। इसमे सिर्फ आमजन को ही कार्यवाही का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *