google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ में आज 1 लाख 14 हजार लोगों को कोविड 19 का टीका लगाया गया, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर। राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य अमले और लोगों ने ठान लिया है कि कोरोना से हारेंगे नहीं। यह साबित हुआ आज जब छत्तीसगढ़ में एक लाख से अधिक लोगों ने कोविड 19 वैक्सीनेशन केंद्र पहुंच कर उम्मीद का टीका लगवाया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक एवं राज्य कोविड वैक्सीनशन की राज्य नोडल अधिकारी डॉ प्रियंका शुक्ला ने इस उपलक्ष्य पर पूरी राज्य स्तरीय टीकाकरण टीम और स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय अमले को बधाई दी है। 

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर जिले में 8472 ,दुर्ग जिले में 4972, राजनांदगांव में 7165 , बिलासपुर में 4073, सुकमा में 1691, रायगढ़ में 12269,बालोद में 2354, सरगुजा में 5270,जांजगीर चांपा में 3349, बलौदा बाजार में 8001,जशपुर 4456,कोरबा में 3429 , बेमेतरा में 1240, धमतरी में 7116, कोरिया में 2535 ,कोंडागांव में 411, कांकेर में 1620 ,गोरेला पेंडा मरवाही में 567 ,मुंगेली में 4279 ,नारायणपुर में 144 , गरियाबंद में 1141, बस्तर में 4827 दंतेवाडा 887 ,सूरजपुर में 5468,बलरामपुर में 10080, महासमुंद में 10158, बीजापुर में 1358 ,कबीरधाम में 2273 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *