google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शाला सिद्धि विकास योजना पंजी संधारण और बाह्य मूल्यांकन पूर्ण करने के निर्देश

    रायपुर cg24 आजतक

 छत्तीसगढ़ में शाला सिद्धि के लिए जिलों के समस्त चयनित शासकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा सभी शासकीय हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल का वर्ष 2020 के अंतर्गत स्वमूल्यांकन और वर्ष 2019-20 के अंतर्गत बाह्य मूल्यांकन करने के निर्देश प्रबंध संचालक राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक और जिला नोडल अधिकारी छत्तीसगढ़ शाला सिद्धि विकास योजना को दिए हैं। 

    प्रबंध संचालक राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा संबंधित अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ शाला सिद्धि स्वमूल्यांकन और बाह्य मूल्यांकन के लिए जिला के समस्त चयनित शासकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय और समस्त शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल में छत्तीसगढ़ शाला सिद्धि सदंर्भ पुस्तिका एवं छत्तीसगढ़ शाला सिद्धि विकास योजना पंजी अनिवार्य कर संधारण करने के निर्देश विद्यालयों को निर्देशित करें। साथ ही विद्यालय स्वमूल्यांकन, डैशबोर्ड, ऑनलाइन प्रविष्टि 2020-21 और बाह्य मूल्यांकन 2019-20 का कार्य 31 मार्च 2021 तक पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *