google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ओपन स्कूल मुख्य और अवसर परीक्षा: विलंब शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 1 से 6 अप्रैल तक

​​​​​​​

   रायपुर आजतक न्यूज

 छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की मुख्य और अवसर परीक्षा वर्ष 2021 में शामिल होने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि सामान्य शुल्क के साथ 31 जनवरी 2021 तक निर्धारित की गई थी। विलंब शुल्क 500 रूपए के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 4 मार्च तक बढ़ाई गई थी। कोविड-19 के मद्देनजर एवं छात्रहित को ध्यान में रखते हुए उन्हें विलंब शुल्क 500 रूपए के साथ प्रवेश की तिथि 1 अप्रैल से 6 अप्रैल 2021 तक निर्धारित की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *