

डौंडीलोहारा :- विकासखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने जिला प्रशासन अब गम्भीर नजर आ रहे है। विकास खण्ड स्तर पर एसडीएम ऋषिकेश तिवारी की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की बैठक हुई जिसमें श्री तिवारी ने सम्बंधित अधिकारी कर्मचारियों सहित स्वास्थ्य अमला को इस विषम परिस्थितियों में सावधानी बरतते हुए समन्वय बनाकर कार्य करने सहित नये नये टिप्स देकर टीम भावना से कार्य करने कहा है। यदि किसी भी गांव में कोविड 19 के ड्यूटी में कार्य करने वाले अमला से अभद्रता या शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश करते हैं तो उसकी सूचना तत्काल सम्बंधित अधिकारी को दें उनके ऊपर त्वरित नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। 01 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के महिला एवं पुरुषों को कोविड-19 का टीकाकरण करने का सिलसिला शुरू हो गया है। सीईओ दीपक ठाकुर ने पूरे ग्राम पंचायत के सचिवों को 24 घंटे अपने मोबाईल फोन को चालू रखने व वाट्सऐप ग्रुप में नजर बनाये रखने निर्देशित किया है। किसी भी विषम परिस्थितियों के लिये सावधानी बरतते हुए तैयार रहने की बात कही है। शतप्रतिशत टीकाकरण कराने के लिये सभी सचिव अपने अपने ग्राम पंचायत में तैनात रहें। एसडीएम ऋषिकेश तिवारी के दिशा निर्देश एवं सीईओ दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन में गठित दल ग्राम पंचायतों का जायजा लेने पहुँचेंगे। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के ऊपर प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही की जायेगी। टीकाकरण के लिए मितानिन,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छाग्रही समूह , कोटवार सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा प्रेरित किया जा रहा है इनका सभी सहयोग करें मनोबल बढ़ाये। एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने कोविड 19 के टीकाकरण में ड्यूटी लगे अधिकारी कर्मचारियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि 01 अप्रैल को 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का टीकाकरण की शुरुआत की गई जिसमें सभी का योगदान सराहनीय रहा है। इसी प्रकार प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते रहें। गुरुवार को अचानक 12 बजे शासकीय अस्पताल में टीकाकरण की व्यवस्था का जायजा लेने जिला स्वास्थ्य अधिकारी बीएल रात्रे ने पहुंचकर वैक्सिनेशन कराने आये लोगों से बातचीत करते हुए व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के लिये बीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार चौरका की तारीफ की। इस अवसर पर बीपीएम दिनेश खर्कवाल , सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा सहित पुलिस के जवान शान्ति व्यवस्था व सोशल डिस्टेंसिंग बनाने प्रमुख रूप से उपस्थित थे। विकास खंड के स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को लक्ष्य से बढ़कर 2488 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। यानी 150 प्रतिशत टारगेट पूरा होने पर एसडीएम तिवारी ने सभी को बधाई दिया। 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के टीकाकरण की सूचना जैसे ही ग्राम पंचायतों को मिली तो लोगों की जागरूकता देखते ही बन रही थी। लोग अपने अपने साधनों से टीकाकरण स्थल पर पहुंच रहे थे।असुविधा से बचने के लिए सीईओ दीपक ठाकुर ने प्रत्येक दिन कहाँ कहाँ कौन कौन से ग्राम पंचायत के व्यक्ति टीकाकरण कराएंगे उनकी सूची तैयार कर ग्राम पंचायतों में चस्पा करा दिया गया है। इसके साथ ही समय समय पर टीकाकरण केंद्र का जायजा लेते रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904