
बालोद, 01 अप्रैल 2021
कलेक्टर जनमेजय महोबे आज जिला अस्पताल बालोद में कोविड-19 टीकाकरण कार्य तथा जिला अस्पताल परिसर के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में कोविड-19 टीकाकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण केन्द्रों में कर्मचारियों व चिकित्सक की उपस्थिति तथा टीकाकरण केन्द्रो में आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण केन्द्रों में टीका लगवा चुके लोगों से चर्चा कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। टीका लगवा चुके लोगों ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें कोई तकलीफ नही है, ठीक लग रहा है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से कहा कि टीका लगाने आए सभी पात्र व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण करें। इस अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ. एस.एस.देवदास मौजूद थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904