
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के बी.एस.पी. अस्पताल और नगर पंचायत चिखलाकसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड-19 टीकाकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहां चिकित्सक तथा कर्मचारियों की उपस्थिति एवं आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने टीकाकरण केन्द्रों में टीका लगवा चुके लोगों से चर्चा कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। टीका लगवा चुके लोगों ने बताया कि उन्हें तकलीफ नहीं है, स्वस्थ्य महसुस हो रहा है।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं बनाएं रखे। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में धारा 144 का कड़ाई से पालन कराने तथा बिना मास्क पहने व्यक्ति पर जुर्माना की कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार प्रतिमा ठाकरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904