भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा नेशनल पंचायत अवार्ड 2021 की घोषणा की गई है। इसके तहत बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम-माहुद (अ) को भी राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए चुना गया है । भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार डाक्टर बिजय कुमार बेहेरा ने इन पुरस्कारों के लिए चयनित होने की जानकारी दी है।
इन राष्ट्रीय पुरस्कारों के तहत गुण्डरदेही विधानसभा के ग्राम माहुद(अ) को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 2021 सामान्य केटेगरी के लिए चयनित किया गया है।
ग्राम-माहुद को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की घोषणा होते ही भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, कुंवर सिंह निषाद, संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही, श्रीमती सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद, श्रीमती सुचित्रा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही, श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर , रिशी बाण्डे विधायक प्रतिनिधि के साथ साथ जनप्रतिनिधियों ने बधाई प्रेषित किए हैं ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904