google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पत्रकारों को भी कोरोना टीकाकरण में शामिल करने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

पत्रकारों का फ्रंटलाइन वारियर्स के रूप में प्राथमिकता से टीकाकरण का आग्रह किया

आजतक न्यूज़

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने पत्रकारों को भी कोरोना टीकाकरण में शामिल करने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के पत्रकारों का फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स के रूप में प्राथमिकता से टीकाकरण करने का आग्रह किया है। श्री सिंहदेव ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को आज लिखे पत्र में कहा है कि अभी देश में कोविड-19 की दूसरी लहर से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। पत्रकार कोरोना की रोकथाम एवं बचाव, टीकाकरण इत्यादि से जुड़ी पल-पल की जानकारी प्रचारित-प्रसारित कर जनता व सरकार के बीच कड़ी का काम कर रहे हैं। इन परिस्थितियों में पत्रकारों और उनके परिवार की सुरक्षा का दायित्व बढ़ जाता है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने पत्रकारों को फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स की श्रेणी में रखते हुए उनका प्राथमिकता से टीकाकरण कराने का अनुरोध केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से किया है। कोरोना से बचाव का टीका लग जाने से मैदानी स्तर पर जोखिम उठाकर काम कर रहे पत्रकारों का हौसला बढ़ेगा और हम सब मिलकर कोविड-19 से इस जंग में निश्चित ही सफल होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने पत्रकारों को भी कोरोना टीकाकरण में शामिल करने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *