google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शिक्षकों को प्रथम पंक्ति के कोरोना वारियर्स मानें… प्राथमिकता से कोरोना का टीका सभी शिक्षको को लगाने टीचर्स एसोसिएशन ने की मांग

डौण्डी लोहारा – छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन डौण्डी लोहारा के ब्लॉक अध्यक्ष माधव साहू एवं उपाध्यक्ष शिवेंद्र बहादुर साहू ने बताया कि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्यसचिव छ ग शासन, स्वास्थ्य सचिव छ ग शासन, शिक्षा सचिव छ ग शासन को पत्र लिखकर शिक्षकों को प्रथम पंक्ति के कोरोना वारियर्स के रूप में कोरोना का टीका लगाने तथा 50 लाख का बीमा कवर देने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों के लिए शाला बंद नही है तथा मध्यान्ह भोजन, जाति प्रमाण पत्र, 10 वीं व 12 वीं परीक्षा, स्वैक्षिक मोहल्ला क्लास आदि कार्यों से प्रतिदिन सैकड़ों छात्रों से नियमित संपर्क में है! जिससे अब शिक्षक व बच्चो में संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।
शिक्षक भी प्रथम पंक्ति के कोरोना वरियर्स हैं जिनका सीधा संबंध देश के नौनिहालों से रहता है! शिक्षक सुरक्षित रहेंगे तो बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे! इसलिए सभी शिक्षकों को बिना किसी उम्र बंधन के स्वास्थ्य कर्मचारियों के समान कोरोना का टीका लगाया जावे।
छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन डौण्डी लोहारा के ब्लॉक अध्यक्ष माधव साहू,संयोजक बीरबल देशमुख, शिवेन्द्र बहादुर साहू,श्रीमती ललिता यादव,बसंती पिकेश्वर, संतोष देवांगन, विजय पटेल,नरेंद्र साहू,अविनाश साहू, बृजमोहन मानिकपुरी, यज्ञ देवांगन, खेमन साहू,रूपेश देशमुख,परमानन्द साहू, दिनेश नायक, चिंता राम, रोशन साहू, शत्रुहन सोनकर, नागेंद्र सिन्हा, रमेश साहू,श्याम साहू,धनेश्वर कलियारी, कीर्ति चंद्राकर, केशव देशलहरे, श्रीमती लक्ष्मी गंजीर, मालती यादव,अनुसुइया यादव,तुलसी साहू, ,गायत्री साहू ,निशा साहू, अल्पना तिवारी, त्रिलोक साहू, दिनेश कुमार धरमगुड़े, ने शीघ्र सभी शिक्षकों को कोरोना का टीका लगवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *