google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के निर्देशों के बीच बालोद जिले के कई केंद्रों में आज टीकाकरण बन्द वैक्सीन की कमी के चलते बने यह हालात

बालोद/डौण्डी लोहारा :- प्रदेश के अंदर बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर आमजन को अधिक से अधिक कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया व दिशा निर्देश तो मिल रहे है। बालोद जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी लगातार व्यवस्था बनाने केंद्रों का दौरा कर रहे है। लेकिन इन्ही सब बातों के बीच आज जिले के अंदर कई ब्लाकों में चालू टीकाकरण केंद्रों में आज टीकाकरण बन्द होने की जानकारी मिल रहा है। और इसका कारण जिले में वैक्सीन की कमी होना बताया जा रहा है। डौण्डी लोहारा ब्लाक में आज सिर्फ डौण्डी लोहारा व देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ही टीकाकरण करने की जानकारी मिल रहा है। वही ग्रामीण व अंदरूनी क्षेत्रो जैसे पिनकापार, अरजपूरी केंद्रों में टिकाकरण नही हो रहा है।

आज मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया के करीबी नेता व प्रतिनिधि अनिल लोढा को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने जिला स्वास्थ्य अधिकारी से इस सम्बंध में बात की व जल्द से जल्द टिकाकरण की व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही अनिल लोढा ने जिला सीएमओ से डौण्डी लोहारा ब्लाक के बड़े ग्राम दुधली,व गैंजी,सम्बलपुर में भी टिकाकरण केंद्र खोलने की बात कही ताकि अधिक से अधिक लोगो का टीकाकरण किया जा सके।

जे पी मेश्राम जिला स्वास्थ्य अधिकारी बालोद :- वैक्सीन की कमी के चलते कुछ छोड़े केंद्रों में आज व्यवस्था नही बना है। वही पूर्व की तरह जिले के सभी बड़े केंद्रों में टिकाकरण का कार्य चालू है। आज देर शाम तक जिले को वैक्सीन की नई खेप मिल जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *