बालोद आजतक न्यूज
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी.मेश्राम ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत जिले में टीकाकरण शतप्रतिशत किए जाने हेतु आउटसोर्सिंग के माध्यम से जिले के बीएससी नर्सिंग/जीएनएम पास (अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी) अभ्यर्थी की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इच्छुक शैक्षणिक अर्हता अभ्यर्थी प्रतिदिवस अपने विकासखण्ड स्तर के समीपस्थ स्वास्थ्य केन्द्र में वैक्सीनेटर के रूप में कार्य करने हेतु संबंधित विकासखण्ड के अधिकारी कर्मचारी के मोबाइल नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बालोद विकासखण्ड हेतु सुनील महतो (मोबाईल नम्बर 9754811366) और खिलेश कुमार साहू (मोबाईल नम्बर 9617538405) से सम्पर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार डौण्डी विकासखण्ड हेतु ईश्वर चन्द्राकर (मोबाईल नम्बर 9691698043) और श्रीमती सोनल गांधी (मोबाईल नम्बर 9770785596), डौण्डीलोहारा विकाखण्ड हेतु दिनेश चन्द्र खर्कवाल (मोबाईल नम्बर 9406394437) और देवेन्द्र सिन्हा (मोबाईल नम्बर 9827183513), गुण्डरदेही विकासखण्ड हेतु प्रवीण नायक (मोबाईल नम्बर 9302981100) और विनोद साहू (मोबाईल नम्बर 8435380160), गुरूर विकासखण्ड हेतु योगेश कुमार साहू (मोबाईल नम्बर 9424281899) और हेमंत जॉचक (मोबाईल नम्बर 7999553257) से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि तत्संबंध में सूची कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट बालोद डॉट जीओवी डॉट इन में देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904