कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों से की लॉकडाउन के संबंध में चर्चा
आजतक न्यूज
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या के मद्देनजर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों से लॉकडाउन के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, विधायक प्रतिनिधि श्री लीलाराम भोजवानी, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में चर्चा के बाद राजनांदगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में सर्वसम्मति से शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया। सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। अत्यावश्यक सेवाएं जिनमें दवाई की दुकानें एवं पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। दुध विक्रेता शाम 6 से रात्रि 8 बजे तक वितरण कर सकते हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904