google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गर्मी के मौसम में वार्डवासियों को पानी उपलब्ध कराने पार्षद माया जयेश ठाकुर ने बोर में पंप लगवा कर दी सुविधा

डौंडी लोहारा — नगर के वार्ड नंबर 06 में
अब अधिकांश वार्डवासियों की वर्षों पुरानी पेयजल की समस्या वार्ड पार्षद माया जयेश ठाकुर के सक्रियता से पूरी हुई है। बढ़ती गर्मी के कारण पानी की समस्या से वार्डवासियों को तत्काल राहत दिलाने के लिए पार्षद माया जयेश ठाकुर ने वार्ड 6 के हनुमान मंदिर के पास खोदे गए बोर में पम्प लगाकर वार्डवासियों को पानी दिलाने का शुभारंभ किया है अब प्रतिदिन वार्डवासियों को सुबह और शाम दोनों समय वार्ड 6 में ही खोदे गए बोर से आवश्यकतानुसार पानी मिलने लगा है जिससे वार्ड 06 के वार्डवासिगण बिसंभर पटेल ,महेश दुबे ,पम्मू टांक, मनीष पांडे ,ग्वालिन सेन ,पेमिन सेन ,सुश्री ऋचा दुबे ,शांति सेन ,दुर्गा पटेल सहित अनेक लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है।हनुमान मंदिर के पास बोर खनन एवम पम्प के लिए पार्षद माया जयेश ठाकुर ने स्थानीय विधायक तथा महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री अनिला भेड़िया के स्वीकृति से यह बोर हो पाया है।इस कार्य मे वार्ड 06 के वरिष्ठ नेता अनिल लोढा का भी सहयोग रहा है।साथ ही पानी की समस्या को तत्काल दूर करने के कार्य मे विद्युत विभाग के ए.ई. राजेश साहू सहित सुभाष चंद गायकवाड़, रूप सिंग तथा चिरंजीव साहू सहित नगर पंचायत के सी.एम.ओ.मनीष गायकवाड़ सहित भानु पटेल ,पंकज चन्द्राकर , पुरषोत्तम चन्द्राकर ,ईश्वर आर्य ,गोविंद उइके ,राम गुलाल सिन्हा, सुभाष श्रीवास्तव तथा हितेंद्र सहित अन्य कर्मचारियों का सक्रिय योगदान रहा है जिसके कारण वार्डवासियों को भीषण गर्मी में तत्काल पानी मिल पा रहा है।
पार्षद माया जयेश ठाकुर ने वार्ड 6 में हनुमान मंदिर के पास खोदे गए बोर से वार्डवासियों को मिल रहे पानी के संबंध में कहा कि उनका सौभाग्य है कि कई वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों को पानी उपलब्ध कराने का पुण्य कार्य करने का अवसर उन्हें मिला है। वार्ड 06 के अधिकांश वार्डवासी पिछले कई वर्षों से पानी की समस्या का सामना कर रहे थे तथा अधिकांश लोगों को वार्ड नंबर 04 में स्थित बोर से आधे इंच के पाइप से आने वाले पानी से प्रतिदिन अपना काम चलाना पड़ता था।इस पाइप से पानी कम आने के कारण अनेक अवसरों पर पानी के लिए लड़ाईया भी होती रही है मगर अब वार्ड नंबर 06 के बोर से अधिकांश वार्डवासियों को लगातार पानी मिलेगा अब वार्डवासियों को पानी के लिए भटकना नही पड़ेगा ।पार्षद माया जयेश ठाकुर ने बताया कि अभी तत्काल राहत देने के लिए सीधे पम्प से पानी दिया जा रहा है आने वाले दिनों में बोर के पास टंकी लगाकर पानी देने की व्यवस्था किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *