13 वर्ष की नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
विशेष टीम द्वारा घोर नक्सल क्षेत्र रामगिरी पहाड़ के ग्राम मांझीगुडा ओडिषा मे रात्रि दबिस देकर बालिका को
सुरक्षित किया बरामद।
टीम पहले नवरंगपुर ओडिषा फिर किन्दुल जिला दन्तेवाडा मे दबिष दिया।
आरोपी द्वारा घटना के बाद मोबाईल को नदी मे फेक दिया था । आरोपी पूर्व मे भी अपहरण के मामले में
किन्दुल जिला दन्तेवाडा मे जेल काट चुका है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.03.2021 को थाना देवरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुआगाँव के
नाबालिग बालिका को एक अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसला कर उसका अपहरण कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर
थाना देवरी में अपराध क्रमांक 29/2021, धारा-363 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले को गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्षन, अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक डी.आर पोर्ते एव उप पुलिस अधीक्षक दिनेष कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देवरी नवीन
बोरकर के नेतृत्व मे सायबर सेल की विषेष टीम गठित कर, अपहृता एव अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु टीम ओडिषा
रवाना किया गया। उक्त टीम द्वारा लगातार अथक प्रयास कर सी.सी.टी.वी. फुुुटेज व मुखबिर एव तकनीकी साक्ष्यों के आधार
पर कड़ी मेहनत कर प्रकरण के आरोपी के संबध मे जानकारी प्राप्त हुआ किया कि आरोपी समीर नाग पिता गोपीनाथ पता
किरन्दुल जिला दतेवाडा का निवासी है और किरन्दुल से ग्राम कुआगांव देवरी आकर बालिका को ले गया है। टीम द्वारा
किरन्दुल जिला दतेवाडा जाने पर आरोपी अपने घर से फरार था। टीम द्वारा आरोपी के ओडिषा होने की सूचना पर
नवरंगपुर, आंचलगुमा ओडिषा जाकर उसके रिष्तेदारों के घर दबिष देने पर आरोपी वहां नही था। उक्त टीम वहां से फिर
किरन्दुल जिला दतेवाड़ा जाकर कैम्प किया और आरोपी के संबधं मे जानकारी प्राप्त कर आरोपी समीर नाग घोर नक्सल
क्षेत्र ओडिषा मे कही छुप कर रह रहा है। दिनांक 03.04.2021 को बीजापुर मे नक्सली घटना होने के बाद भी टीम द्वारा
रात्रि को घोर नक्सल क्षेत्र मे जाकर आरोपी को रामगिरी पहाड़ ग्राम मांझीगुडा ओडिषा से अपहृता बालिका उम्र 13 साल
को सकुषल बरामद एवं आरोपी समीर नाग को गिरफ्तार कर बालोद लाया गया।
आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु विषेष टीम में थाना प्रभारी देवरी नवीन बोरकर, सायबर सेल से
आरक्षक पुरन प्रसाद देवांगन, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विवेक शाही ,आरक्षक अवतार थाना देवरी की महत्वपूर्ण
भूमिका रही है।
आरोपी-
(1) समीर नाग पिता गोपीनाथ उम्र-21 वर्ष निवासी- किरन्दुल जिला दतेवाडा (छ.ग.)
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904