google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोविड-19 टीकाकरण: 06 अप्रैल को 52 सत्र स्थलों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का किया जाएगा टीकाकरण


बालोद आजतक न्यूज


कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदशन में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत् जिले में कल 06 अप्रैल को 52 सत्र स्थलों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी ने बताया कि उक्त सत्र में बालोद विकासखण्ड अंतर्गत जिला चिकित्सालय बालोद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करहीभदर, पीपरछेड़ी, लाटाबोड़, ज.सांकरा तथा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर परसदा, जमरूवा, निपानी में सत्र आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार डौण्डी विकासखण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा, गुजरा व हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर कुमुड़कट्टा तथा दल्ली-2(बीएसपी अस्पताल दल्लीराजहरा) में सत्र आयोजित किया जाएगा। डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा, देवरीबंगला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरेगांव, अरजपुरी, मंगचुआ, दुबचेरा, नाहंदा, संजारी, पिनकापार, भंवरमरा तथा हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर खेरथाबाजार, रानीतराई रोड में सत्र आयोजित किया जाएगा। गुण्डरदेही विकासखण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही, अर्जुन्दा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरदी, माहुद बी, कलंगपुर, गुरेदा, रनचिराई, खुरसुनी, सांकरी, सिरसिदा, बेलौदी, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर बघमरा, सिकोसा, गब्दी, कंचादुर में सत्र आयोजित किया जाएगा। गुरूर विकासखण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरूर, पलारी, बोड़रा, अरमरीकला तथा हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पेण्डरवानी व सोरर में कोविड-19 टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *