

आजतक न्यूज
ग्राम पंचायत घूमका के आश्रित ग्राम धौराभाठा में पेयजल की समस्या बनी हुई है ।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुल 8 हैंडपंप है इसमें 6 हैंड पंप में पीने के योग्य पानी नहीं आता है मात्र 2 हैंडपंप में पानी आता है वह भी आधे घंटे में एक मटकी जिससे महिलाओं को घंटों खड़े होकर पानी भरने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है कई बार महिलाओं में वाद-विवाद की स्थिति भी पैदा हो गई है पिछले पंचवर्षीय में गांव में नल जल का कनेक्शन भी दिया गया है वह भी मात्र दिखावा साबित हो रहा है ग्रामीणों का कहना है कि एक मोटर पंप के सहारे पूरे गांव में पानी सप्लाई किया जाता है वह भी आए दिन खराब हो जाता है जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने सरपंच ग्राम पंचायत घुमका को दी है उन्होंने फोन के माध्यम से 1 सप्ताह से संबंधित विभाग को अवगत कराएं हैं पर अब तक संबंधित विभाग के द्वारा को ई भी कर्मचारी इस समस्या का निराकरण करने नहीं पहुंचे हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904