आजतक न्यूज :– पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल ठाकुर एवम अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्बुलकर साहू के निर्देशानुसार तथा SDOP महोदय सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने हेतु मुखबिर एवं कर्मचारी लगा कर लगातार सघन पतासाजी किया जा रहा था कि दिनांक 06/04/2021 को जरिए मुखबीर से सूचना मिला की दो व्यक्ति 02 नग बड़ा बैग मैं अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर NH53 रोड मुरमुरी चौक ग्राम घाटकछार के पास बस का इंतजार कर रहे हैं कि मुखबिर की सूचना पर थाना सिंघोडा स्टाफ मुखबिर के बताए संभावित स्थान पर जाकर दो व्यक्ति दो बड़ा बैग रखे हुए को घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर पहला व्यक्ति अपना नाम अशोक कुमार मीना पिता रामकरण मीना उम्र 27 साल साकिन द्वारिकापूरा थाना प्रागपुरा जिला जयपुर राजस्थान तथा दूसरा व्यक्ति अपना नाम रमेश गुर्जर पिता रामचंद्र गुर्जर उम्र 26 साल साकिन भडाजभूरी थाना प्रागपुरा जिला जयपुर राजस्थान का होना बताएं तथा बैग में क्या रखे हो पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे कड़ाई से पूछताछ करने पर बैग में गांजा होना बताएं और उड़ीसा से राजस्थान ले जाना बताने पर NDPS के प्रावधानों के अनुसार विधिवत कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों आरोपियों के कब्जे 24 किलो ग्राम गांजा कीमती 2,40000 रुपये, 02 नग मोबाइल कीमती 8000 रुपये, नगदी रकम 1050 रुपये जुमला 2,49050 रुपये को जब्त कर आरोपियों को गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904