आजतक न्यूज

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगाँव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू के निर्देशानुसार छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष-कीरत कुमार गणवीर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने अनुविभागीय अधिकारी व विकासखण्ड शिक्षाधिकारी-छुरिया को प्रदेश के मुख्यमंत्री-भूपेश बघेल के नाम से ज्ञापन सौंपकर बातचीत किया कि शिक्षकों को प्रथम पंक्ति के कोरोना वारियर्स के रूप में दर्जा प्रदान करते हुए अतिशीघ्र सभी शिक्षकों को कोरोना टीका लगाने,50 लाख की बीमा कवर प्रदान करने व तत्काल प्रभाव से मोहल्ला क्लास बंद करने की मांग की गई है।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन छुरिया के ब्लॉक अध्यक्ष-कीरत कुमार गणवीर व जिला महासचिव-देशन पटेल,जिला अनुशासन समिति सदस्य-विनोद कुमार यदु ने कहा कि शिक्षकों के लिए शाला बंद नहीं है,मध्यान्ह भोजन,जाति प्रमाण पत्र, मोहल्ला क्लास का संचालन सहित अन्य कार्यों से प्रतिदिन छात्रों से नियमित संपर्क में रहते है,जिससे शिक्षक व बच्चों में संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका है, जो कि जानलेवा साबित हो सकता है।
छुरिया ब्लॉक संयोजक-कोमल सिंह गुरु, ज़ोन व संकुल अध्यक्ष-गिरधारी लाल सहारे व सुरेश साहू,राकेश खोबरागड़े ने कहा कि वर्तमान समय में राजनांदगांव जिले में कोविड-19 कोरोना बीमारी के लगभग कारण 07 शिक्षकों की असामयिक मृत्यु हुई है,वर्ष 2020 में भी राजनांदगांव जिले से कई शिक्षक कोरोना में ड्यूटी के दौरान भी मृत्यु हो चुका है। शिक्षक भी प्रथम पंक्ति के कोरोना वारियर्स है, जिनका सीधा संबंध देश के नौनिहालों से रहता है शिक्षक सुरक्षित रहेंगे, तो बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे इसलिए सभी शिक्षकों को अतिशीघ्र बिना किसी उम्र बंधन के स्वास्थ्य कर्मचारियों की भांति कोरोना का टीका लगाया जाए। शिक्षकों को भी कोरोना के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरह बीमा की परिधि में लाया जाए तथा 50 लाख की बीमा का प्रावधान किया जाए।
ब्लॉक अध्यक्ष-कीरत कुमार गणवीर ने कहा कि शिक्षकों के कार्य स्थल पर न्यूनतम जोखिम हेतु आवश्यक संसाधनों की पूर्ति किया जावे। राजनांदगांव जिला व अन्य जिलों से आ रही शिक्षकों के कोरोना से मृत्यु के कारण संगठन व शिक्षक समाज बहुत चिंतित हैं।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू व ब्लॉक अध्यक्ष छुरिया-कीरत कुमार गणवीर ने प्रेस न्यूज़ जारी कर कहा कि शिक्षकों से लगातार कोरोना काल में सरकार द्वारा बॉर्डर चेकपोस्ट पॉइन्ट, कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर, सर्वे कार्य सहित अन्य कार्यों में ड्यूटी लगाई जा रही है, हम शासन-प्रशासन से मांग करते हैं कि जब तक शिक्षकों को कोरोना वैक्सीन टीका नहीं लग जाता है, तब तक कोविड-19 व शिक्षा विभाग द्वारा संचालित होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों तथा अन्य कार्यक्रमों से पृथक रखा जाए।
मुख्यमंत्री-भूपेश बघेल के नाम से अनुविभागीय अधिकारी व विकासखण्ड शिक्षाधिकारी-छुरिया को ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष-कीरत कुमार गणवीर, देशन पटेल, विनोद कुमार यदु, कोमल सिंग गुरु, सुरेश साहू, चुरामन राम, हीरामन सिन्हा, राकेश खोबरागड़े, जयचंद मालेकर, अमित गोसाई, जे.के. देशमुख आनंद चंद्रवंशी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में कीरत कुमार गणवीर ब्लॉक अध्यक्ष-छुरिया ने दी है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904