



बालोद आजतक न्यूज
नोवल कोेरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले के नगरीय निकाय बालोद और दल्लीराजहरा में फ्लैगमार्च किया। नागरिकों को मास्क का उपयोग करने, फिजिकल डिस्टेंसिंग और लॉक डाऊन के नियमो का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई। उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा, एस डी एम आर एस ठाकुर सहित अन्य अधिकारी फ्लैगमार्च में शामिल थे।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904