छ. ग. वन कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्य्य्मंत्री भूपेश बघेल , वन मंत्री मोहम्मद अकबर तथा प्रधान मुख्य सचिव छ. ग. शासन,प्रधान मुख्य वन संरक्षक के नाम पत्र प्रेषित कर लेख किया है कि कुछ दिनों से कोविड 19 से संक्रमित मरीजो की संख्या एवम मृत्यु आंकड़े को देखते हुवे सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है ।अपने पत्र में प्रांताध्यक्ष ने लेख कर अवगत कराया है कि वनविभाग का ज़मीनी कर्मचारी जिसमें मुख्य रूप से वनरक्षक, वनपाल, डिप्टी रेंजर ,रेंजर एवम सभी संवर्ग के अधिकारी/कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर विभागीय कार्यों के अलावा लघुवनोपज संग्रहण कार्य ,गोदमी करण, विभागीय कूप विदोहन, वनों की अग्नि सुरक्षा, वन्यप्राणियों की सुरक्षा, तथा वनो की खुले खजानो की रक्षा तथा शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा,घुरवा, बाड़ी मनरेगा कार्य अपनी जान को जोखिम रखकर 24 घण्टे सेवा में कोरोना संकटकाल में लगे रहते हैं ऐसे समस्त कार्य आम जनता के बीच जाकर करना हैं जो कि गंभीर कार्य है जिससे जान को खतरा बना है । शर्मा ने कहा जान है जहांन है।
छ. ग. कर्मचारी संघ ने निम्न माँग शासन/प्रशासन को रखकर कार्यवाही कराने निवेदन किया है।
01 कोविड19 वैक्सिनेशन कार्य वनमंडल स्तर पर शिविर लगाकर सभी संवर्ग के वनविभाग के कर्मचारियों का उनके परिवार का वैक्सीनेशन किया जाए।
2 वनविभाग के समस्त कर्मचारियों का सभी संवर्ग का स्वास्थ्य विभाग की तरह बीमा किया जावे।
03 महिलाये जिनके बच्चे छोटे छोटे है उनके ड्यूटी में आंशिक रूप से छूट दिया जाये।
04 कोविड 19 कीट वनकर्मियों को प्रदाय किया जावे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904