सख्त लॉक डाउन के बाद भी दल्लीराजहरा में सज रहा जुए का फड़ ,,,देर रात कार्यवाही कर 7 लोगो को पकड़ा,,, कहा जा रहा कि मामले का मास्टर माइंड फरार

बालोद- एक तरफ जिला प्रशासन द्वारा जिले में सख्त लॉक डाउन लगाया है कंटेनमेंट जोन बनाकर लोगों को घर से भी बाहर निकलने के लिए मना किया गया है सब्जी से लेकर किराना दुकान बंद है वही दल्ली राजरा में 52 पत्ती की महफिल सज रही है जबकि पूरे जिले में धारा 144 भी लागू है ऐसे में 4 से अधिक लोग एक जगह इकट्ठा होकर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं जुए की फड़ की शिकायत लगातार मिल रही है इसी दौरान शनिवार की देर रात को दल्ली राजहरा के वार्ड नंबर 23 में दल्लीराजहरा पुलिस एसआई धरम भुआर्य अपनी व अपनी टीम के साथ छापामार कार्रवाई की इस दौरान 7 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़े गए वहीं कई लोग फरार हो गए जुआड़ियों के पास से ताश की पत्ती के साथ 12360 रुपए नगद भी बरामद किया गया है
दल्लीराजहरा के वार्ड नंबर 23 उड़िया मोहल्ला में यह कार्रवाई की गई है वहीं आरोपियों के खिलाफ में धारा 188, 269 ,,270,, 34,,,13 जुआ एक्ट और धारा 51,60 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कड़ी कार्यवाही की गई है इस पूरे खेल के मास्टरमाइंड कोई और ही बताया जा रहा है जो मौके से तत्काल फरार हो गया था काफी लंबे समय से वह जुआ का फड़ संचालित कर रहा है मगर पुलिस अब तक उस पर कार्रवाई नहीं कर पाई है पुलिस की सुस्त रवैया के कारण हौसले बुलंद वहीं इस पूरे जुए की फड़ में एक बड़े नेता का हाथ भी होने की बात सामने आ रही है जो लगातार थाने में पदस्थ एएसआई को ट्रांसफर तक कराने की धमकी दे देता है ऐसे में देखना होगा कि के दल्ली राजहरा में लग रहे जुए की फड़ को पुलिस कैसे रोक पाती है।
ये है आरोपी :;

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904