google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पाॅल्ट्री फार्म, दुकान में सजने वाले जुआ फड में पुलिस का छापा, 06 जुआडियों से नगद 92,370/- रूपये के साथ 01 कार व 03 नग मोटरसायकल सहित राशि 1000000 भी जप्त

➡️ पाॅल्ट्री फार्म, दुकान में सजने वाले जुआ फड में पुलिस का छापा।
➡️ 06 जुआडियों से नगद 92,370/- रूपये के साथ 01 कार व 03 नग मोटरसायकल जुमला कीमती 1000000 भी जप्त ।

छत्तीसगढ सम्पूर्ण राज्य में व्याप्त कोरोना महामारी के मद्देनजर रखते हुये पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जुआ/सट्टा, अवैध शराब ,अवैध गांजा परिवहन आदि संदिग्ध गतिविधयों पर रोक लगाने एवं उनके विरूध्द कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा सायबर सेल महामुन्द की टीम को निर्देशित किया गया था। जिनके तहत् थाना/चैकी क्षेत्रों में ऐसे गतिविधियों पर निगाहे रख रही थी कि इसी दौरान दिनांक 10.04.2021 को मुखबीर से सूचना मिली की चौकी भवरपुर क्षेत्र ग्राम रामभाठा के खाली पाॅल्ट्री फाॅर्म दुकान में जुआ का फड लगा रहे है और जुआ खेल और खिलवा रहे है कि सूचना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, ने सायबर सेल महासमुन्द की टीम व चैकी भवरपुर पुलिस की टीम को पकडने हेतु निर्देशित किया। खिलाडी इतने शातिर थे कि पुलिस पार्टी की आने की सूचना देने के लिए आने-जाने वाले रास्तों पर वाचर लगाते थे और दुकान से दूर अपनी वाहनों को लगाकर खडे करते थे। सायबर सेल महासमुन्द की टीम व चैकी भवरपुर पुलिस की टीम के लिए यह एक चुनौती थी चैकी भवरपुर पुलिस के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर बाईक व कार के माध्यम से फड तक पहुची और चारों ओर से घेराबंदी कर 06 जुआडियों को पकडा गया। जिसमें जुआडियान

(01) सुनिधर पटेल पिता उदल पटेल उम्र 44 वर्ष सा. ग्राम चनाट चैकी भवरपुर महासमुन्द

(02) नेहरू पटेल पिता धनेशर पटेल उम्र 38 वर्ष सा. ग्राम चनाट चैकी भवरपुर महासमुन्द

(03) सुनील अग्रवाल पिता चंद्रभान अग्रवाल उम्र 58 वर्ष सा. बसना महासमुन्द

(04). कुंजन पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 35 वर्ष सा. ग्राम चनाट चैकी भवरपुर महासमुन्द

(05) मोहम्मद समीम पिता मोहम्मद आदम उम्र 48 वर्ष सा. बसना महासमुन्द

(06) गोपाल नायक पिता स्व. मोहन नायक उम्र 45 वर्ष सा. अजगरखार चैकी भवरपुर महासमुन्द के निवासी है। जुआडियान के पास से कुल नगदी रकम 92,370/- रूपये तथा एक नेक्सा एक्स.एल.6 कार, 03 बाईक, 06 नग मोबाईल कुल जुमला कीमती लगभग 10,00,000/- रू एवं 52 पत्ती तास जप्त* कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् चौकी की भवरपुर में कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में सायबर सेल महासमुन्द प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत व चैकी प्रभारी उमाकान्त तिवारी प्रआर जनक उराव, आर. रवि यादव, संदीप भोई, हेमन्त नायक, युगल पटेल, योगेन्द्र दुबे, ललित यादव, त्रिनाथ प्रधान, देव कोसरिया, शैलेन्द्र ठाकुर, गोविंद प्रधान, मनोज मानिकपुरी, डिग्री नंद, योगदान से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *