google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

देवलाल ठाकुर ने जताई चिंता ऑक्सीजन की कमी के चलते हो रहा कोरोना में जनहानि,पांचों ब्लाक में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराने की मांग की

बालोद जिले में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। और संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रहा है।

बालोद जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष व भाजपा नेता देवलाल ठाकुर ने बालोद जिले के अंदर तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर आमजन से सावधानी बरतने का आग्रह किया वही इस संक्रमण की चपेट में आने वालों के तेजी से जनहानि होने पर चिंता भी जाहिर किया देवलाल ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व बालोद जिला कलेक्टर से आग्रह किया है। कि बालोद जिले के अंदर कोरोना संक्रमण के गम्भीर मरीजो को देखते हुए उनके लिए बालोद जिले के पांचों ब्लाक मुख्यालय और दल्ली राजहरा में ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था कराया जाए जिससे जिले के मरीजो का समय पर उचित इलाज हो सके और उनकी जान बचाया जा सके आज ज्यादातर मरीजो कि जान ऑक्सीजन की कमी की वजह से हो रहा है। और मरीज एवं उनके परिवार अन्यंत्र ले जाने मजबूर हो रहे है। अगर पाचो ब्लाक मुख्यालय में आक्सीजन बेड की व्यवस्था होती है। तो मौत के आकड़ो को रोका जा सकता है। देवलाल ठाकुर ने आगे कहा कि अगर इसके लिए राज्य सरकार से बजट नही मिला तो भी हमारे बालोद जिले में माइनिंग के करोड़ो रूपये की राशि है। जिनका सदुपयोग किया जा सकता है। साथ ही लक्षण वाले मरीजों को तत्काल कोरोना जांच सबधी किट अस्पतालों को उपलब्ध कराया जाय जिससे जांच जल्दी हो जाय आज जांच में ज्यादा समय लग रहा है। या फिर कोरोना लक्षण दिखने पर भी दवाई दिया जाय जिससे मरीजो को प्राथमिक उपचार मिल सके यह कदम से मरीज गम्भीर स्तिथि में नही पहुचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *