पोर्टल https://cg.nic.in/health/covid19/RTPBedAvailable.aspx पर देख सकते हैं उपलब्ध बिस्तरों की स्थिति
रायपुर cg24 आजतक
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पतालों में खाली बिस्तरों की जानकारी देने नया पोर्टल शुरू किया गया है। पोर्टल पर प्रदेश के सभी जिलों में संचालित कोविड केयर सेंटरों, कोविड अस्पतालों और अनुमति प्राप्त निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए उपलब्ध बिस्तरों की संख्या प्रदर्शित की गई है। कोविड-19 मरीजों के लिए इन तीनों तरह के केन्द्रों में आक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों, आईसीयू व एचडीयू बिस्तरों, वेंटिलेटर की उपलब्धता तथा अस्पताल के बाहर आइसोलेशन बिस्तरों की जानकारी एवं उनकी स्थिति भी दर्शायी गई है। अस्पताल में इलाज की जरूरत वाले मरीज पोर्टल https://cg.nic.in/health/covid19/RTPBedAvailable.aspx पर प्रदर्शित खाली बिस्तरों की जानकारी के अनुसार संबंधित अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में पहुंचकर उपचार करा सकते हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904