बालोद
जिला मुख्यालय के कोविड हाॅस्पिटल में कोविड-19 से संक्रमित 22 वर्षीय गर्भवती महिला का आज 12 अप्रैल को सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि गर्भवती महिला को 11 अप्रैल 2021 को कोविड हाॅस्पिटल बालोद में भर्ती किया गया था। उसके प्रसव की तिथि नजदीक थी। उन्होंने बताया कि कोविड हाॅस्पिटल में प्रसव कार्य में लगे चिकित्सकीय स्टाॅफ द्वारा शासन से जारी कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए उक्त महिला का प्रसव कार्य सफलतापूर्वक संपादित किया गया। प्रसव पश्चात माता व शिशु दोनो स्वस्थ है। प्रसव कार्य डाॅ. लीपि चंद्राकर, स्टाफ नर्स खुशबूलता, मेघारानी, कुसुम सहित अन्य चिकित्सकीय स्टाॅफ द्वारा संपादित किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904