google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रवासी श्रमिकों के लिए आइसोलेशन सेंटर, क्वारेंटाईन सेंटर में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर विवाह एवं अंत्येष्टि के लिए जारी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं – कलेक्टर

बालोद आजतक न्यूज


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को देखते हुए जिले से अन्य राज्यों में गए प्रवासी श्रमिकों का आगमन होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए जिले के प्रत्येक ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत के द्वारा आइसोलेशन सेंटर/क्वारेंटाइन सेंटर श्रमिकों के आगमन के पूर्व तैयार रखा जाए। कलेक्टर महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के स्वान कक्ष में वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, जनपद पंचायत आदि विभागों के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। कलेक्टर ने कहा कि आइसोलेशन सेंटर/क्वारेंटाइन सेंटर हेतु चिन्हांकित भवन में बिजली, पेयजल, शौचालय जैसे मूलभूत सुविधांए सुनिश्चित किया जाए ताकि आगन्तुक श्रमिकों को वहां निर्धारित अवधि तक रखा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों की पंचायतवार सूची संधारित कराएॅ।
कलेक्टर ने कहा कि विवाह कार्यक्रम वर अथवा वधू के निवास-गृह में ही आयोजित करने की शर्त के साथ आयोजन में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या दस निर्धारित की गई है। इसी प्रकार अंत्येष्टि, दशगात्र, इत्यादि मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या दस निर्धारित की गई है। विवाह एवं अंत्येष्टि जैसे कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों से सम्पर्क कर नियमित रूप से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लें। उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय के स्वान कक्ष में कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर सुब्रत प्रधान, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी और जनपद पंचायतो के स्वान कक्ष में एस.डी.एम., तहसीलदार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जनपद पंचायतों के सीईओ, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *