google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लाकडाऊन में भी अवैध रेत माफिया गुंडरदेही क्षेत्र के नदियों से निकाल रहे रेत,देर रात काम को दे रहे अंजाम,विभाग की उदासीनता से ऐसे लोगो की हो रहा बल्ले बल्ले

पढ़ें पूरी खबर सिर्फ cg24आजतक न्यूज़ पर

लोग अपने जान बचाने घर में है ,इधर रेत माफिया लॉक डाउन का फायदा उठाकर रातों-रात मां तांदुला नदी का सीना चीर रहे।

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू नगर पंचायत क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत चंदन बिरही नवागांव रंग कठेरा गुंडरदेही की डोकरी घाट से अवैध रूप से लॉक डाउन का फायदा उठाकर रेत निकालने वालों रेत माफियाओं पर क्यों नहीं हो रहे कार्यवाही

मां तांदुला नदी के सीना चीर कर चांद की रात में ट्रैक्टर की लाइट बंद कर लगभग आधा दर्जन रेत माफिया रात रात भर लॉकडाउन का फायदा उठाकर रेत चोरी कर रहे हैं वही ईट भट्ठा के आसपास रेत का अवैध भंडारण भी किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो आज लगातार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से आज संवाददाता के पास फोन आ रहा है कि दो-तीन दिन से अधिकारी लॉकडाउन में दिन भर कानून व्यवस्था बहाली में फंसे रहते हैं उसका फायदा रात को रेत माफिया उठा रहे हैं वैसे चर्चा में रहने वाले जो रेत माफिया हैं जिन पर पूर्व में थाना प्रभारी कार्यवाही भी कर चुके है। और 8 माह पहले जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन पर यातायात प्रभारी सिन्हा ने 4 ट्रैक्टर पर कार्रवाई किया था जब से कुछ दिन उनकी रेत चोरी थमा हुआ था पर अब नया नया और रेत माफिया आ गए है। जो गुंडरदेही की डोकरी घाट से लेकर रंगकटेरा चंदन चंदन बिरही नवागांव से अवैध रेत घाट से रातों-रात रेत निकाल रहे हैं जिसका खबर हम cg 24 आज तक न्यूज़ पर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था उसके बाद रेत माफियाओं ने कुछ दिन के लिए स्थगित कर दिया था फिर लॉक डाउन का फायदा उठाकर रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है।

रेत माफियाओं पर क्या लॉक डाउन का उल्लंघन की होगी कार्यवाही, पूर्व में नदी किनारे मारपीट होने का भी सूचना मिला था पर मामला अवैध वसूली और अवैध परिवहन का होने के कारण मामला थाना नहीं पहुंचा

रात 10:बजे से सुबह 4:बजे के बीच लगता है गाड़ी रेत माफिया के मुखबिर बघमरा के तांदुला नदी पुल पर एवं चावल गोदाम रंग कठेरा के पास बैठा रहता है जैसे ही प्रशासन की गाड़ी के आने की सूचना मिलने पर नदी में सूचना देकर गाड़ी निकलवा लेते है।

इन लोगों पर धारा 144 के तहत कार्यवाही करने की आवश्यकता है मीडिया की खुफिया तंत्र के जानकारी के अनुसार कुछ रेत माफियाओं का शिकायत पूर्व में थाना में हो चुका है और उनकी गाड़ी पर भी कार्रवाई हो चुका है इसके अलावा कुछ लोगों के नाम अपराधिक प्रकरण दर्ज है ऐसे लोग रेत का कारोबार कर रहे हैं आखिर प्रशासन के कार्यवाही का डर क्यों नहीं है।

खनिज विभाग की निष्क्रियता के चलते रेत माफियाओं के हौसले बुलंद गुंडरदेही क्षेत्र में खनिज विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं देते व संरक्षण के चलते आधा दर्जन रेत माफिया पैदा हो गये है।

इस रेत के अवैध परिवहन के मामले में एसडीओपी दिनेश कुमार सिन्हा ने कहा कि बहुत जल्द रेत माफियाओं पर होगी कार्यवाही।

इस पूरे मामले को लेकर तहसीलदार अश्वन कुमार पूसाम ने कहा अभी तो हम इस कोरोना गाइड लाइन में काम कर रहे हैं फिर भी समय निकालकर इन अवैध कारोबार को रोकने का प्रयास करेंगे और बहुत जल्द रेत माफियाओं पर कार्यवाही होगी ग्रामीणों का शिकायत तो मिला था अवैध परिवहन का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *