बालोद आजतक न्यूज
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोेबे ने आदेश जारी कर कहा है कि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए जिला बालोद में समय-समय पर किसी क्षेत्र विशेष में अत्यधिक कोरोना पाॅजीटिव मरीज पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता है। जिला के अंदर इस प्रकार घोषित समस्त कंटेनमेंट जोन में किसी भी प्रकार के समस्या/ शिकायत होने पर उसके निराकरण/समन्वय हेतु जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल (मोबाईल नम्बर 70008-35862) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904