google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

दल्ली राजहरा- भारतीय संविधान के निर्माता बोधिसत्व भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 130 वी जयंती के अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने कहां की बाबा साहेब का व्यक्तित्व एवं कृतित्व अनुकरणीय है।शिक्षा संगठन संघर्ष का मूल मंत्र देने वाले , शोषितों दलितों पीड़ितों वंचितों एवं महिलाओं को बराबरी का दर्जा देकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने वाले भारतीय संविधान के निर्माता विश्वरत्न बोधिसत्व डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी की जयंती को पूरा विश्व मना रहा है ।छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घरों में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई जा रही है साथ ही बस्तीयों में सेवा का कार्य किया जा रहा है सायंकाल सभी के घरों में 5 दिए जलाकर रोशनी की जा रही है।भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने बाबा साहेब आंबेडकर की छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाज को बधाई देते हुए कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान में सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा है। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हितेश कुमार ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर ने समाज के निम्न वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना जीवन अर्पित किया उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता । अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर का जीवन प्रेरणादायक है ।भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।आज का दिन दलितों के लिए, समाज के कमजोर वर्गों के लिए खुशियों से भरा स्मर्णीय दिन है । अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष बंटी चोपड़ा ने कहा कि बाबासाहेब ने सदियों से चले आ रहे ऊंच-नीच के भेदभाव एवं सामाजिक असमानता को दूर कर दलितों को स्वाभिमान से जीना सिखाया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राजेश कोसरे, जिला कार्यसमिति के सदस्य पार्षद राजेश काम्बले, सागर गनीर, जसवंता नायक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *