google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, रेमडेसिवीर की कालाबाजारी हुई तो होगी सीधे जेल


-अस्पतालों को उपयोग के लिए मिले स्टॉक की प्रतिदिन ऑडिट करेंगे नोडल अधिकारी
– होगी सख्त मॉनिटरिंग, कलेक्टर ने दिए नोडल अधिकारियों को निर्देश

दुर्ग आजतक न्यूज़

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि रेमडेसिवीर की कालाबाजारी का कोई भी मामला संज्ञान में आए तो संबंधित व्यक्ति को सीधे जेल भेजने की कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि मरीजों के परिजनों को वर्तमान में उपलब्ध नहीं होने की वजह से मेडिकल स्टोर्स के लिए रेमडेसिवीर की पर्ची लिखकर ना दें। उपलब्ध होते ही इसकी सूचना जारी कर दी जाएगी। अस्पतालों को जितना स्टॉक उपयोग के लिए दिया गया है उसका उपयोग करें। स्टॉक की कालाबाजारी होने की किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसी जानकारी मिलने पर सीधे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी हर दिन अस्पताल में इस दवा के स्टॉक की ऑडिट करेंगे, किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर सूचना देंगे और ऐसा पाए जाने पर सीधे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टॉक विक्रय के लिए उपलब्ध होने पर इसकी सूचना नागरिकों को दी जाएगी अतः नागरिक बाजार में रेमडेसिवीर दवा खरीदने ना पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *