google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोविड हाॅस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटरों से आज कोरोना संक्रमित 18 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज

बालोद cg24 आजतक न्यूज


जिले के कोविड हाॅस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटरों से आज कोरोना संक्रमित 18 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी ने बताया कि कोविड हाॅस्पिटल बालोद से आज 03 मरीज और गुरूर विकासखण्ड के कोविड केयर सेंटर आई.टी.आई. धनोरा से 15 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। उन्हेांने बताया कि 01 मार्च 2021 से 15 अप्रैल 2021 तक कुल 885 कोरोना संक्रमित मरीज कोविड हाॅस्पिटल बालोद एवं कोविड केयर सेंटरों में भर्ती हुए, जिसमें से आज तक 444 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोविड हाॅस्पिटल बालोद एवं कोविड केयर सेंटरों में कोरोना संक्रमित भर्ती मरीजों का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *