google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोविड केयर सेंटर, आइसोलेशन केन्द्र हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त


बालोद आजतक न्यूज


कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर कहा है कि कोविड-19 से संक्रमित पाॅजिटिव मरीज के उपचार हेतु जिला मुख्यालय में कोविड हाॅस्पिटल तथा विकासखण्ड स्तर पर कोविड केयर/ आइसोलेशन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। मरीजों के उपचार संबंधी सुविधाओं की सतत् माॅनीटरिंग कर कठिनाईयों के निराकरण संबंधी समन्वय हेतु कोविड केयर/आइसोलेशन केन्द्रों हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट हेतु नोडल अधिकारी सुनील नामदेव, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई (मोबाइल नम्बर 9981508885) को बनाया गया है। इसी प्रकार पी.डब्ल्यू.डी. काॅलोनी बालोद हेतु नोडल अधिकारी आदर्श साव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी (मोबाइल नम्बर 9981849309), आई.टी.आई. धनोरा हेतु नोडल अधिकारी नरेन्द्र सिंह ठाकुर खेल अधिकारी (मोबाइल नम्बर 9685200210), आई.टी.आई. खलारी हेतु नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार महेश्वरी प्रभारी क्रेडा (मोबाइल नम्बर 9407908955), स्पोट्र्स क्लब दल्लीराजहरा हेतु नोडल अधिकारी प्रवीण चन्द्राकर सहायक खनिज अधिकारी (मोबाइल नम्बर 9754133541), शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा हेतु नोडल अधिकारी पी.सी.मरकले राजीव गंाधी शिक्षा मिशन समन्वयक (मोबाइल नम्बर 9425259187) और आई.टी.आई. बटेरा हेतु नोडल अधिकारी नदीम काजी, उप संचालक समाज कल्याण (मोबाइल नम्बर 7974658279) को बनाया गया है। उक्त अधिकारियों द्वारा आइसोलेशन केन्द्रों में दी जा रही सुविधाओं से संबंधित गतिविधियों की सतत् माॅनिटरिंग कर समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित खण्ड चिकित्सा अधिकारी को सहयोग प्रदाय किया जाएगा। नोडल अधिकारी द्वारा भवन, भोजन, बिस्तरों की उपलब्धता से संबंधित साप्ताहिक प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुुत करेंगे। जिसमें समस्याओं के निराकरण हेतु किए गए प्रयासों व सुझाव का भी उल्लेख हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *